नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बीस साल की कैद और 1.20 लाख अर्थदंड की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2021

जींद। हरियाणा में जींद जिले की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र कौर की अदालत ने शुक्रवार को किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दोषी एक व्यक्ति को 20 वर्ष कैद और 1.20 लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अदालत के मुताबिक जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को दो साल अतरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।

इसे भी पढ़ें: महिला को नशीला पदार्थ देकर चार लड़को ने किया दुष्कर्म, दो हुए गिरफ्तार

अभियोजन पक्ष के अनुसार सदर थाना नरवाना के अंतर्गत गांव के एक व्यक्ति ने आठ जून 2018 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी साढ़े 14 वर्षीय बेटी रात खाना खाकर कमरे में सोई थी, जो अगली सुबह घर से गायब मिली। व्यक्ति ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में गांव मैंगलपुर निवासी जगमिंद्र का नाम सामने आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को बरामद कर जगमिंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण के अलावा पोक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की और तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अदालत ने जगमिंद्र को सजा सुनाई।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana