Ballia में तीन किशोरियों के अपहरण के अलग-अलग मामले दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2025

बलिया जिले में अलग-अलग घटनाओं में तीन किशोरियों के कथित अपहरण के मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 16 वर्षीय किशोरी को 13 दिसंबर की शाम दलपतपुर गांव निवासी राजेश पासवान कथित रूप से अगवा कर ले गया।

किशोरी के पिता की तहरीर पर रविवार को पासवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दूसरी घटना भी बैरिया थाना क्षेत्र की है। उन्होंने बताया कि इस थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव की निवासी 16 वर्षीय किशोरी 13 दिसंबर की शाम शौच के लिए गई थी, तभी मधुबनी गांव निवासी रोहित वर्मा ने अपने भाई रोशन और गोलू के सहयोग से उसका कथित रूप से अपहरण कर लिया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर रविवार को तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।

गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 16 वर्षीय किशोरी 11 दिसंबर को परीक्षा देने के लिए गांव में एक स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस मामले में किशोरी के नाना की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सभी मामलों की छानबीन कर रही है।

प्रमुख खबरें

Modi सरकार के Budget 2026 पर विपक्ष ने उठाए सवाल, Priyanka बोलीं- उम्मीदें कम हैं, देखते हैं

विकास की Bullet Train: Budget में 7 नए हाई-स्पीड कॉरिडोर, Delhi से Varanasi तक बदलेगी तस्वीर

Budget 2026 | देश में दौड़ेगी रफ्तार, FM निर्मला सीतारमण ने 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का किया ऐलान

वायु प्रदूषण पर Rahul Gandhi की PM Modi से बड़ी मांग, घोषित करें National Health Emergency