झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा, विरोध में बीजेपी ने किया भजन-कीर्तन

By अंकित सिंह | Sep 06, 2021

झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा आवंटित होने के बाद वहां की राजनीति गर्म हो गई है। भाजपा ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। दरअसल, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने नमाज के लिए अलग कमरा आवंटित करने की बात कही। इसके बाद विधानसभा में जमकर हंगामा देखने को मिला। इसी के विरोध में भाजपा विधायकों ने विधानसभा के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने भजन-कीर्तन किया।

भाजपा ने इसे लेकर व्यापक आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है। इसी के तहत रविवार को भी भगवा दल की ओर से 27 सांगठनिक जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष का पुतला फूंका गया। इस दौरान पार्टी के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ-साथ पार्टी के बड़े नेता भी लगातार हेमंत सरकार को चेतावनी दे रहे है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि साजिश के तहत प्रदेश सरकार ने अब तक मंदिरों को बंद कर पूजा पर रोक लगा रखी है। साथ ही साथ एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए विधानसभा भवन में नमाज अदा करने के लिए कक्ष आवंटित किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: शिव की भूमि के नाम से जाना जाता है झारखंड का देवघर, 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में शामिल

हनुमान मंदिर निर्माण की मांग 

भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह पूरी तरह से असंवैधानिक कदम है। भाजपा ने विधानसभा परिसर में एक कक्ष को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा ‘नमाज-कक्ष’ के रूप में निर्धारित करने के आदेश के बाद कहा कि यदि विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो को ऐसा करना ही था तो उन्हें हिन्दुओं के लिए विधानसभा में एक भव्य ‘हनुमान मंदिर’ का निर्माण कराना चाहिए। पार्टी ने कहा कि अन्य धर्मावलंबियों के लिए भी पूजा अथवा आराधना कक्ष अवश्य निर्धारित किये जाने चाहिए अन्यथा लोकतंत्र के मंदिर को लोकतंत्र का मंदिर ही बने रहने देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये