झुंड से अलग हुआ जगंली हाथी, गांव में मचाया कोहराम; 14 लोगों को कुचला

By निधि अविनाश | Jun 24, 2021

अपने झुंड से अलग एक जंगली हाथी संथाल परगना के कई जिलों में कहर बरपा रहा है। टीओआई की एक खबर के मुताबिक, देवघर और जामताड़ा जिलों में पिछले एक हफ्ते में इस जंगली हाथी ने कम से कम 5 लोगों को कुचल कर मार डाला है। वन अधिकारियों के अनुसार, संथाल परगना, धनबाद और गिरिडीह जिलों में अब तक जंगली हाथी से 14 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे के बीच अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है। गांव निवासियों के मुताबिक, चैताली देवी (31) और उसकी पड़ोसी वंदना कुमारी (16) मंगलवार को जंगली हाथी का शिकार हो गई। बता दें कि दोनों नदी में नहाने के लिए आए थे और तभी जंगली हाथी ने उन्हें कुचल कर मार डाला।

वहीं जामताड़ा के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मालडीहा गांव में 20 जून को एक विवाहित जोड़े को उसी हाथी ने मार डाला, जिसके बाद वन विभाग की टीम देवघर जिले में पहुंची और हाथी को धनबाद के टुंडी वन क्षेत्र में ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।  इसके अलावा जामताड़ा के जिला वन अधिकारी अचिंत्य बांकर ने गांव के निवासियों को ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होने के लिए कहा गया जिससे जंगली हाथी को छेड़ा जा सके, वन अधिकारी ने साथ में कहा है कि ऐसा कुछ न करें जिससे आपके जीवन के लिए खतरा पैदा हो। 

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह