सेरेना की शारापोवा पर एकतरफा जीत, जोकोविच भी अगले दौर में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2019

न्यूयार्क। अपने 24वें ग्रैंडस्लैम की कवायद में लगी सेरेना विलियम्स ने सोमवार को यहां मारिया शारापोवा को करारी शिकस्त देकर यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की जबकि नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर भी आगे बढ़ने में सफल रहे। सेरना ने शारापोवा को 6-1, 6-1 से हराया। छह बार की यूएस ओपन चैंपियन ने इस जीत के केवल 59 मिनट का समय लिया। यह शारापोवा पर उनकी लगातार 19वीं जीत है। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक जो 22 मैच खेले गये हैं उनमें से 20 सेरेना ने जीते हैं। सेरेना ने बाद में कहा, ‘‘मैं जब भी उसके खिलाफ खेलती हूं तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हूं। जब आप उसके खिलाफ खेलते हो तो आपको एकाग्रता बनाये रखनी होती है। ’’

इसे भी पढ़ें: भारतीय टीम को धोनी के बिना खेलने की आदत डालनी होगी: सौरव गांगुली

जोकोविच ने कहा, ‘‘मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं और अब मेरी निगाह अगले मैच पर है।’’ फेडरर (2004 से 2008) के बाद लगातार दो बार यूएस ओपन जीतने वाला दूसरा खिलाड़ी बनने की कवायद में लगे जोकोविच का अगला मुकाबला अर्जेंटीना के 56वीं रैंकिंग के जुआन इग्नेसियो लोंडेरो से होगा। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी वरीयता प्राप्त बार्टी ने बेहद खराब शुरुआत से उबरकर कजाखस्तान की 80वीं रैंकिंग की जारिना डियास को 1-6, 6-3, 6-2 से पराजित किया जबकि पिलिसकोवा ने हमवतन चेक गणराज्य की टेरेजा मार्टिनकोवा को 7-6 (8/6), 7-6 (7/3) से हराया। जापान के सातवीं वरीयता प्राप्त केई निशिकोरी जब मार्को ट्रंगलिटी के खिलाफ 6-1, 4-1 से आगे चल रहे थे तो तब अर्जेंटीनी क्वालीफायर ने पीठ दर्द के कारण हटने का फैसला किया। इस बीच रीली ओपलेका ने 11वीं वरीयता प्राप्त फैबियो फोगनिनी को 6-3, 6-4, 6-7 (8), 6-3 से हराकर उलटफेर किया। 

प्रमुख खबरें

REI Expo 2026 से जैव ऊर्जा क्षेत्र में ₹2,800 करोड़ से ज्यादा के निवेश की उम्मीद: IBA

West Bengal: चुनाव हारने के बाद SIR पर अफवाह फैला रहा विपक्ष, Suvendu Adhikari का आरोप

LPU Protest Updates: एलपीयू में बवाल के बाद FIR और SIT, पांच छात्र भी जांच टीम में शामिल

Pitru Paksha में वर्जित सब्जियों के इस्तेमाल से लग सकता है पितृ दोष, सात्विक रखें थाली