भारतीय टीम को धोनी के बिना खेलने की आदत डालनी होगी: सौरव गांगुली

indian-team-needs-to-get-used-to-playing-without-dhoni-says-sourav-ganguly
[email protected] । Aug 27 2019 12:07PM

गांगुली ने काह कि हर बड़े खिलाड़ी को संन्यास लेना होता है। यही खेल है। फुटबाल में माराडोना को भी संन्यास लेना पड़ा । तेंदुलकर , लारा, ब्रैंडमेन सभी को खेल को अलविदा कहना पड़ा। ऐसा ही होता आया है।

मुंबई। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि भारतीय टीम को महेंद्र सिंह धोनी के बगैर खेलने की आदत डालनी होगी क्योंकि दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान हमेशा नहीं खेलेंगे। गांगुली ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा ,‘‘ भारतीय क्रिकेट को इसकी आदत डालनी होगी कि धोनी लंबे समय तक नहीं खेलेंगे । मेरा मानना है कि यह फैसला धोनी को ही लेना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हर बड़े खिलाड़ी को संन्यास लेना होता है। यही खेल है। फुटबाल में माराडोना को भी संन्यास लेना पड़ा । तेंदुलकर , लारा, ब्रैंडमेन सभी को खेल को अलविदा कहना पड़ा। ऐसा ही होता आया है।’’ उन्होंने हालांकि कहा कि अंतिम फैसला धोनी को ही लेना है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़