काबुल में सैन्य प्रशिक्षण केंद्र को निशाना बनाते हुए सीरियल ब्लास्ट, कई लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2019

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी में सोमवार को एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र को निशाना बनाकर एक के बाद एक कई विस्फोट हुए। इसमें अफगानिस्तान के कम से कम चार सैन्यकर्मी घायल हो गए। पुलिस और गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह बताया। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने ट्वीट कर बताया कि बम धमाकों का निशाना काबुल के पश्चिमी हिस्से में स्थित काबुल सैन्य प्रशिक्षण केंद्र था। उन्होंने कहा कि ये आत्मघाती हमले थे।

फिलहाल हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। लेकिन तालिबान और इस्लामिक उग्रवादी यहां हमले करते रहे हैं। कुछ दिन पहले ही काबुल में आत्मघाती कार बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए थे जिनमें से कई बच्चे थे जो स्कूल जा रहे थे। पुलिस प्रवक्ता फिरदौस फारामार्ज ने कहा कि हाल के हमले में जानमाल की क्षति का अभी कोई अंदाजा नहीं है।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय