By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2023
मिलान। रोमा और एसी मिलान ने इंजरी टाइम में गोल दागते हुए शनिवार को यहां सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ खेला। इस ड्रॉ से दोनों टीम के बीच चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ रोमांचक हो गई है। ट्रैमी अब्राहम ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के चौथे मिनट में जब गोल दागा तो उन्हें लगा होगा कि उन्होंने रोमा की जीत सुनिश्चित कर दी है लेकिन तीन मिनट बाद एलेक्सिस सेलेमेकर्स ने एसी मिलान को बराबरी दिला दी।