सीरम इंस्टीट्यूट देश में कोरोना वायरस का टीका उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2021

नयी दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने रविवार को कहा कि वह भारतीय औषधि नियामक से मंजूरी मिलने के बाद आने वाले हफ्तों में देश में कोविशिल्ड टीका उपलब्ध कराने के लिये तैयार है। पुणे स्थित टीका बनाने वाली मुख्य कंपनी एसआईआई ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर कोविशील्ड टीके को तैयार किया है। भारत के औषध महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने कोविशिल्ड और भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को सीमित आपातकालीन उपयोग के लिये रविवार को मंजूरी दे दी।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव को नहीं मिला मायावती का साथ, बीएसपी सुप्रीमो ने वैक्सीन का किया स्वागत

कंपनी ने पहले ही टीके के लगभग पांच करोड़ खुराक का स्टॉक तैयार कर लिया है और अगले साल मार्च तक हर महीने 10 करोड़ खुराक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की एक केाविड-19 विषयक विशेषज्ञ समिति (एसईसी) द्वारा प्रस्तुत सिफारिशों के आधार पर डीसीजीआई द्वारा इन दो टीकों के आपात उपयोग की मंजूरी दी गयी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर