बड़ा खुलासा ! नौकर ने ही कराई थी मेरठ में व्यापारी से 14.9 लाख रुपए की लूट

By राजीव शर्मा | Aug 13, 2021

मेरठ के भावनपुर में 26 जुलाई 2021 को तेल कारोबारी से सरेआम हुई 14.90 लाख रुपये की लूट की साजिश नौकर ने ही रची थी। गुरुवार को पुलिस ने वारदात का सनसनीखेज खुलासा कर नौकर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी क्राइम अनित कुमार का कहना है कि व्यापारी के नौकर सरताज ने ही अपने रिश्तेदारों से मिलकर लूट कराई थी।इनके पास से लूटी गई रकम से पांच लाख रुपये, वारदात में प्रयुक्त बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। वारदात में शामिल चार बदमाश फरार बताए जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त को लेकर अलर्ट, मेरठ में भी शुरू हुई चेकिंग 

गिरफ्तार बदमाश1. सरताज उर्फ पहाडी पुत्र रियाजुद्दीन निवासी बांस वाली गली तारापुरी मेरठ ( व्यापारी का नौकर घटना कराने वाला)।2. शाह फैसल उर्फ छोटे पुत्र आकिल निवासी दक्षिणी खादरवाला थाना कोतवाली जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी लिसाडीगेट मेरठ।फरार बदमाश1. शाहिद उर्फ छाती फटा पुत्र युसुफ निवासी ग्राम सरवट मुजफ्फरनगर हाल पता गोटे शाह वाली गली नई मण्डी थाना कोतवाली सहारनपुर ( घटना करने वाला )।2. शहजाद पुत्र युसुफ निवासी ग्राम सरवट मुजफ्फरनगर हाल पता गोटे शाह वाली गली नई मण्डी थाना कोतवाली सहारनपुर।3. शोएब उर्फ बुलट निवासी लिसाड़ीगेट मेरठ।4. एक अन्य अज्ञात बदमाश।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी