By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2020
नयी दिल्ली। भारतीय सेवा क्षेत्र में नवंबर में लगातार दूसरे महीने तेजी हुई। इस दौरान नए ऑर्डर मिलने से कारोबारी गतिविधियों में इजाफा हुआ तथा नौ महीनों में पहली बार रोजगार बढ़ा। मासिक सर्वेक्षण ‘भारत सेवा व्यवसाय गतिविधि सूचकांक’ नवंबर में लगातार दूसरे महीने 50 अंक के महत्वपूर्ण स्तर से ऊपर रहा, जो कारोबार में बढ़ोतरी को दर्शाता है। हालांकि, यह अक्टूबर के 54.1 से घटकर नवंबर में 53.7 रहा, लेकिन ताजा आंकड़े दर्शाते हैं कि कारोबार में सुधार हो रहा है और कोविड-19 के चलते लगाए गए लॉकडाउन में राहत के बाद मांग तेजी से बढ़ी है।