By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2022
नयी दिल्ली। तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली मेट्रो के तीन गलियारों में बृहस्पतिवार को सुबह सेवाएं प्रभावित हुईं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी। इस दौरान कई स्टेशनों पर लंबी कतारें लग गईं, जिसकी तस्वीरें यात्रियों ने सोशल मीडिया पर साझा कीं।