रात भर रखरखाव कार्य जारी रहने के कारण सुबह नौ बजे से 10 बजकर सात मिनट तक सीमित ट्रेन चलाई गईं। बाद में पूरे उत्तर-दक्षिण गलियारे (ब्लू लाइन) पर सुबह 10.08 बजे से ट्रेन सेवा सामान्य रूप से संचालित हुई। रविवार को ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं सुबह नौ बजे से उपलब्ध होती हैं।