वॉर्नर, मैक्सवेल, कमिंस समेत 7 ऑस्ट्रेलियाई IPL खिलाड़ी विंडीज-बांग्लादेश दौरे से बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2021

मेलबर्न। आईपीएल में खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष सात क्रिकेटरों ने वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के सीमित ओवरों के दौरे से नाम वापिस ले लिया है। ये दोनों दौरे साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये अहम माने जा रहे हैं। डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, मार्कस स्टोइनिस और डेनियल सैम्स ने विभिन्न कारणों से इस दौरे से बाहर रखे जाने का अनुरोध किया है जबकि स्टीव स्मिथ को कोहनी की चोट से उबरने के लिये आराम दिया गया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने एक बयान में यह जानकारी दी। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने दोनों दौरों के लिये बुधवार को 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। आस्ट्रेलियाई टीम नौ से 24 जुलाई के बीच पांच टी20 और तीन वनडे खेलेगी। बांग्लादेश के पांच टी20 मैचों के दौरे की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी