Nath Designs: Traditional Look की खूबसूरती बढ़ाएंगे Ruby-Pearl और Floral Nath Designs

By अनन्या मिश्रा | Sep 16, 2026

भारतीय संस्कृति में कोई भी तीज-त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास और पवित्र माना जाता है। महिलाएं तीज-त्योहार के मौके पर एथनिक आउटफिट के साथ-साथ सोलह श्रृंगार करती हैं। वहीं सोलह श्रृंगार में एक से बढ़कर एक ज्वेलरी को भी शामिल किया जाता है। वहीं अगर आप भी किसी ऐसे ही खास मौके पर भीड़ से अलग और खूबसूरत दिखने की चाहत रखती हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आप अपनी सूट या साड़ी के साथ कुछ ट्रेंडी नथ डिजाइंस को शामिल कर सकती हैं। क्योंकि एक परफेक्ट नथ आपके ट्रेडिशनल और एथनिक लुक में चार चांद लगा सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको  7 ट्रेंडी और स्टनिंग नथ डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi पर सिंपल सूट को बनाएं खास, जोड़ें ट्रेंडी Gota Patti Neck Design

कुंदन और पर्ल-बॉर्डर राउंड नथ

नथ हमारे फेस के लुक को बदल देती है। आप क्लासिक गोल नथ को भी किसी खास मौके पर पहनने के लिए चुन सकती हैं। यह आपको एथनिक लुक देने में मदद करेगी। इसको आप सिर्फ साड़ी के साथ नहीं बल्कि हैवी अनारकली सूट के साथ भी पहन सकती हैं।

अर्धचंद्राकार रूबी-पर्ल नथ

अगर इस तीज-त्योहार के मौके पर आप भी अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, वहीं आप कांजीवरम या बनारसी साड़ी कैरी कर रही हैं। तो उसके साथ अर्धचंद्राकार रूबी-पर्ल नथ पेयर कर सकती हैं। इससे न सिर्फ आपकी साड़ी का लुक अट्रैक्टिव लगेगा, बल्कि आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लग जाएंगे।

क्लासिक ग्रीन एमराल्ड गोल नथ

इस तरह की नथ को भी आप किसी खास मौके पर पहन सकती हैं। आप पेस्टल कलर के आउटफिट के साथ इसको पेयर कर सकती हैं। वहीं अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए ग्रीन एमराल्ड वाले इयररिंग्स कैरी करें। यह आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देंगे।

फ्लोरल क्लस्टर और हैंगिंग नोज पिन

इन दिनों महिलाओं के बीच फूलों के पैटर्न वाले नथ डिजाइंस को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ऐसे में किसी भी खास मौके पर पहनने के लिए यह नथ परफेक्ट ऑप्शन है। नई-नवेली दुल्हनों के लिए खासकर यह नथ बेस्ट चॉइस है। आप इसको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स से भी खरीद सकती हैं।

पैसले या केरी मोटिफ नोज पिन

अगर आपको भी भारी नथ कैरी करना पसंद नहीं है, तो आप छोटी या फिर हल्की नथ पहन सकती हैं। इसके लिए पैसले या केरी मोटिफ नोज पिन एकदम परफेक्ट रहेगी। इसको पहनकर न सिर्फ आप भीड़ से हटकर नजर आएंगी, बल्कि आपको नजदीकी ज्वेलरी शॉप से इस तरह के नथ डिजाइंस आसानी से मिल जाएंगे।

फ्लोरल कुंदन क्लस्टर नथ

आप किसी भी तीज-त्योहार पर इस तरह की फ्लोरल मोती नथ को पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इस नथ का शेप फूल की तरह होता है, जिसको पहनकर आप सबसे अलग लगेंगी। इसको आप इंडो वेस्टर्न, शरारा सूट या किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka के Mannar Hospital में बनेगी Emergency Unit, राष्ट्रपति Dissanayake ने रखी नींव

Ganesh Visarjan 2026: 16 से 25 सितंबर तक प्रमुख तिथियां और विसर्जन की सही पूजा विधि

Nitish Kumar Reddy ने चोट से उबरकर की दमदार वापसी, Afghanistan के खिलाफ झटके 3 विकेट

EAM S Jaishankar पहुंचे Bhutan, पारो में विदेश मंत्री DN Dhungyel ने किया स्वागत