अगले सप्ताह राज्यसभा के एजेंडे में यह सात विधेयक, क्या विपक्षी दलों का होगा हंगामा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2022

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार बजट सत्र के अंतिम सप्ताह के दौरान राज्यसभा में सात विधेयक लाएगी, जिनमें से तीन को लोकसभा पहले ही पारित कर चुकी है। संसद के उच्च सदन की कार्य मंत्रणा समिति ने आने वाले हफ्ते में इन विधेयकों पर चर्चा के लिए 17 घंटे आवंटित किए हैं। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, 14 मार्च से शुरू हुए बजट सत्र के दूसरे भाग के शुरुआती तीन हफ्तों में राज्यसभा की उत्पादकता 101 फीसदी रही है। उच्च सदन में बजट सत्र के आखिरी सप्ताह में जो विधेयक पेश किए जा सकते हैं, उनमें त्रिपुरा से संबंधित संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक 2022, दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2022 और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट्स एवं कंपनी सेक्रेटरीज (संशोधन) बिल 2021 शामिल हैं, जिन पर लोकसभा पहले ही मुहर लगा चुकी है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर गृहमंत्री के बयान के बाद बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

राज्यसभा के अधिकारियों ने बताया कि उच्च सदन की कार्य मंत्रणा समिति ने उपरोक्त सात विधेयकों पर चर्चा के लिए कुल 17 घंटे का समय आवंटित किया है, जबकि अगले हफ्ते सदन की प्रस्तावित कार्यवाही के लिए कुल 29 घंटे 30 मिनट का समय उपलब्ध है। निजी सदस्यों का कार्य अगले शुक्रवार को निर्धारित है। अधिकारियों के अनुसार, बजट सत्र के दूसरे भाग के शुरुआती तीन हफ्तों में राज्यसभा की उत्पादकता 101 फीसदी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि तीसरे सप्ताह में राज्यसभा की कार्यवाही के 54 मिनट जहां हंगामे और जबरन स्थगन की भेंट चढ़े, वहीं सदस्यों ने निर्धारित समय से एक घंटे 48 मिनट अतिरिक्त काम भी किया।

प्रमुख खबरें

हमला कहां से होगा पता नहीं: Supreme Court बेंच से हटे जस्टिस नागू, दूसरी बेंच सुनेगी केस

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?