चित्रकूट में कोरोना के सात नए मामलों के साथ 15 व्यक्ति संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2020

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में सात और लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अब यहां कुल संक्रमितों की संख्या 15 हो गयी है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने सोमवार को बताया कि प्रयागराज से रविवार रात आयी जांच रिपोर्ट में सात लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कुमार ने बताया कि संक्रमित पाए गए सात में पांच लोग मुंबई से आये प्रवासी मजदूर हैं, जिन्हें पृथकवास में रखा गया था। 

उन्होंने बताया कि सभी मरीजों के गांवों को निषिद्ध जोन घोषित कर सील कर दिया गया है और उनके संपर्क में आये अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कुमार ने बताया किजिले में अब संक्रमितों की संख्या 15 हो गयी है। इनमें से 14 का इलाज चल रहा है। एक व्यक्ति बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद ठीक हो चुका है।

इसे भी देखें : देश में 31 May तक बढ़ा Lockdown, जानिये क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद 

प्रमुख खबरें

डॉक्टर की डिग्री बिक रही है...NEET Paper Leak पर छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर, NSUI का प्रदर्शन

ट्रंप से नफरत अब मानसिक बीमारी! इसका इलाज- प्रेसिडेंट पर भरोसा रखें और राष्ट्रगान सुनें, वायरल हुआ अनोखा प्रिस्क्रिप्शन

Gold नहीं खरीदने की मोदी की अपील के बाद ज्वैलर्स लाये नई योजना, पुराने सोने के बदले नये गहने खरीदने पर आकर्षक स्कीमें

वैश्विक संकट के बीच सबसे बड़े कूटनीतिक मिशन पर निकल रहे हैं मोदी, विश्व राजनीति में होगा बड़ा उलटफेर