इंदौर में कोविड के सात नये मामले मिले, उपचाराधीन मरीजों की तादाद 17 पर पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2025

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोविड के सात और मरीज मिलने के बाद इस महामारी के उपचाराधीन मरीजों की तादाद बढ़कर 17 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मिश्रा ने बताया, ‘‘फिलहाल जिले में कोविड के कुल 17 मरीज हैं। सभी संक्रमितों में महामारी के गंभीर लक्षण नहीं हैं। उन्हें उनके घर में पृथक-वास में रखकर इलाज किया जा रहा है।’’

उन्होंने बताया कि जिले में एक जनवरी से लेकर अब तक कोविड के कुल 33 मरीज मिले हैं जिनमें शामिल 74 वर्षीय महिला की मौत हो चुकी है। जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि अप्रैल में दम तोड़ने वाली यह बुजुर्ग महिला किडनी से जुड़ी गंभीर समस्या से जूझ रही थी।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Indian Women Hockey Team ने इंडोनेशिया को 17-1 से हराया

India New Zealand FTA 20 अक्टूबर से होगा प्रभावी, पीयूष गोयल ने दी जानकारी

परिवर्तिनी एकादशी पर करवट बदलेंगे भगवान विष्णु, 22 सितंबर को रखा जाएगा Parivartini Ekadashi का व्रत

Bigg Boss 20 | Qazi Touqeer से बदतमीज़ी पर घिरीं मनोज तिवारी की बेटी Rhiti Tiwari, सोशल मीडिया पर भड़के लोग, घमंडी कह कर किया ट्रोल