बार-बार Situationship में फंस रहे हैं? Relationship Coach ने बताई इससे बचने के 7 तरीके

By एकता | Oct 05, 2026

डेटिंग की दुनिया में ‘सिचुएशनशिप’ आजकल काफी आम हो गई है। इसमें दो लोग एक-दूसरे के करीब तो होते हैं, लेकिन उनके रिश्ते को कोई साफ नाम या दिशा नहीं मिलती। शुरुआत में यह रिश्ता आसान और अच्छा लग सकता है, लेकिन लंबे समय में यह उलझन और भावनात्मक परेशानी की वजह बन सकता है।

शुरुआत से ही भविष्य के सपने न देखें

किसी के साथ डेटिंग शुरू करते ही उसके साथ शादी और भविष्य की कल्पना न करने लगें। पहले सामने वाले को समझें और यह देखें कि आप दोनों की सोच और पसंद कितनी मिलती है। भावनाओं में बहने के बजाय समझदारी से डेटिंग करें।

इसे भी पढ़ें: ऑफिस का काम और घर की जिम्मेदारी, दोनों संभालना है तो पेरेंट्स जरूर अपनाएं ये 7 तरीके

साफ रखें कि आपको कैसा रिश्ता चाहिए

अगर आपका मकसद शादी के लिए गंभीर रिश्ता तलाशना है, तो शुरुआत से ही इसे लेकर साफ रहें। सिर्फ किसी का ध्यान, तारीफ या भावनात्मक सहारा पाने के लिए डेटिंग न करें। अपनी जरूरत और रिश्ते को लेकर उम्मीदें पहले से साफ रखने पर आगे की उलझन से बचा जा सकता है।

भावनात्मक जुड़ाव पर ध्यान दें

पूरे दिन लगातार बात करते रहना ही मजबूत रिश्ते की निशानी नहीं है। एक-दूसरे को समझने, विचारों और भावनाओं को जानने पर ध्यान दें। साथ ही अपनी पढ़ाई, काम, दोस्तों और निजी जिंदगी के लिए भी समय निकालें।

आकर्षण के बावजूद अपनी सीमाएं तय करें

किसी की तरफ बहुत ज्यादा आकर्षित होना स्वाभाविक है, लेकिन सिर्फ आकर्षण के कारण अपनी सीमाएं न भूलें। शुरुआत में ही तय करें कि रिश्ते में आप किन चीजों के लिए तैयार हैं और किनके लिए नहीं। अपनी सीमाओं पर कायम रहना आपको बाद की भावनात्मक उलझन से बचा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Signs Of A Healthy Relationship: पार्टनर में दिखे ये 4 खूबियां, तो रिश्ते को लेकर हो जाएं बेफिक्र

रिश्ता पक्का होने से पहले ज्यादा करीब न आएं

अगर आप गंभीर रिश्ता चाहते हैं, तो रिश्ता पक्का होने से पहले शारीरिक रूप से ज्यादा करीब आने से बचें। पहले यह समझना जरूरी है कि सामने वाला भी रिश्ते को लेकर उतना ही गंभीर है या नहीं। इससे रिश्ते को लेकर आपकी उम्मीदें और भावनाएं भी ज्यादा साफ रह सकती हैं।

रिश्ते को लेकर एक समय सीमा तय करें

अगर पहले 3 से 6 महीनों में आपको लगता है कि आप दोनों एक-दूसरे के लिए सही हैं और आप कई बार आमने-सामने मिल चुके हैं, तो रिश्ते को लेकर साफ सवाल पूछना ठीक है। सामने वाले से जानें कि वह इस रिश्ते को किस दिशा में ले जाना चाहता है।

बार-बार बहाने मिलें तो पीछे हट जाएं

अगर तय समय के बाद भी सामने वाला रिश्ता पक्का नहीं करता और हर बार कोई नया बहाना बनाता है, तो रिश्ते से पीछे हटना बेहतर हो सकता है। भले ही आप भावनात्मक रूप से जुड़ चुके हों, लेकिन समय रहते दूरी बनाना आपको आगे होने वाली ज्यादा तकलीफ से बचा सकता है।

प्रमुख खबरें

Vrindavan Businessman डिजिटल अरेस्ट का शिकार, जालसाजों ने ठगे 30 लाख रुपये

Kerala के Kollam में काम शुरू करने से पहले जंगली हाथी का हमला, 80 वर्षीय Rajamma की मौत

नागपुर में 20 रुपये के विवाद पर 76 वर्षीय मोची की हत्या, आरोपी दिलीप पवार गिरफ्तार

Ranchi में बहुमंजिला इमारत के ऑफिस में लगी भीषण आग, 1.25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति खाक