Signs Of A Healthy Relationship: पार्टनर में दिखे ये 4 खूबियां, तो रिश्ते को लेकर हो जाएं बेफिक्र

what are green flags in a relationship
CANVA PRO
एकता । Sep 29 2026 3:46PM

रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर के ग्रीन फ्लैग्स यानी खूबियों को पहचानना जरूरी है। आपकी बात ध्यान से सुनना, विवादों को शांति से सुलझाना, पर्सनल स्पेस का सम्मान करना और आपकी सफलता में सपोर्ट करना एक हेल्दी रिश्ते के मुख्य संकेत हैं।

इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अक्सर पार्टनर्स के रेड फ्लैग्स को लेकर बातें होती रहती हैं। रिलेशनशिप में रेड फ्लैग्स को पहचानना जरूरी है, लेकिन इसके साथ ग्रीन फ्लैगs पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है। पार्टनर की कमियों को पहचानने के साथ-साथ उसकी अच्छी बातों और खूबियों की सराहना करना भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है।

अगर आप लगातार सिर्फ पार्टनर की कमियों पर ध्यान देते रहें और उसकी खूबियों को नजरअंदाज करते रहें, तो धीरे-धीरे रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। ऐसे में यह पहचानना जरूरी है कि आपके पार्टनर में कौन-सी अच्छी आदतें हैं, जो आपके रिश्ते के हेल्दी होने का संकेत देती हैं।

आपकी बात ध्यान से सुनना

किसी भी रिलेशनशिप में सिर्फ अपनी बात कहना ही जरूरी नहीं है, बल्कि सामने वाले की बात सुनना और उसे समझना भी उतना ही जरूरी है। अगर आपका पार्टनर आपकी बात ध्यान से सुनता है और आपके नजरिए को समझने की कोशिश करता है, तो यह एक ग्रीन फ्लैग है।

एक हेल्दी रिश्ते में दोनों लोगों को अपनी बात खुलकर रखने की आजादी होती है। आपका पार्टनर आपके इमोशन्स को समझता है और उनका मजाक नहीं उड़ाता। वह आपकी बात को बिना जज किए सुनने की कोशिश करता है।

इसे भी पढ़ें: Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

लड़ाई के बाद बात करके समस्या सुलझाना

हर रिलेशनशिप में मतभेद और बहस होना आम बात है। असली बात यह है कि दोनों लोग इन मतभेदों को किस तरह सुलझाते हैं। अगर आपका पार्टनर लड़ाई के दौरान चिल्लाने या पर्सनल अटैक करने के बजाय शांति से बैठकर बात करना पसंद करता है, तो यह एक अच्छा संकेत है।

अगर वह ईगो को साइड में रखकर समस्या का हल निकालने की कोशिश करता है और सिर्फ अपनी बात मनवाने के बजाय रिश्ते को ठीक करने पर ध्यान देता है, तो इसे भी एक ग्रीन फ्लैग माना जा सकता है।

आपके पर्सनल स्पेस की कद्र करना

रिलेशनशिप में होने का मतलब यह नहीं है कि दोनों लोग एक-दूसरे को हर समय कंट्रोल करें। एक हेल्दी रिश्ते में दोनों पार्टनर एक-दूसरे के पर्सनल स्पेस और पर्सनल बॉउंड्रीज का सम्मान करते हैं।

अगर आपका पार्टनर आपको अकेले बाहर जाने से नहीं रोकता, आपके करियर से जुड़े फैसलों में बेवजह दखल नहीं देता और आपको अपने मी टाइम के लिए भी स्पेस देता है, तो यह दिखाता है कि वह आपकी आजादी और फैसलों की कद्र करता है। यह भी रिश्ते का एक ग्रीन फ्लैग है।

इसे भी पढ़ें: सुबह का मूड या रात का रोमांस? जानिए सेक्स करने का सबसे सही समय कौन सा है और इसके क्या फायदे हैं

आपकी सफलता पर खुश होना और सपोर्ट करना

एक अच्छा पार्टनर वह होता है, जो आपकी खुशी और कामयाबी में दिल से खुश हो। वह आपके सपनों को पूरा करने में आपका साथ देता है और आपको आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करता है।

अगर आपका पार्टनर आपके करियर और सपनों को सपोर्ट करता है, मुश्किल समय में आपका साथ देता है और आपकी सफलता से खुश होता है, तो यह आपके रिश्ते के लिए एक अच्छा संकेत है। ऐसे सपोर्ट और भरोसे से रिश्ता और मजबूत होता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़