हरियाणा के एक गांव में सात साल के बच्चे की चाकू मारकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2025

हरियाणा के नूंह जिले के एक गांव के पास रविवार को सात वर्षीय एक लड़के की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया जब कलवाड़ी गांव के कुछ निवासियों ने कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर बच्चे का खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को सूचित किया। शव के पास एक चाकू भी मिला।

परिवार मूल रूप से राजस्थान के अलवर के पालकरी गांव का रहने वाला था, लेकिन पिछले तीन महीनों से फतेहपुर गांव में किराए के मकान में रह रहा था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

UP BJP ने कसी चुनावी कमर, नई टीम में Rajnath Singh के बेटे और कई युवा चेहरे शामिल, देखें पूरी सूची

Michael Jackson Death Anniversary: 150 साल जीने का था सपना, 12 Doctors की फौज भी नहीं बचा सकी King of Pop की जान

Brexit का चक्रव्यूह: जिसने बदल दिया ब्रिटेन का राजनीतिक और आर्थिक भूगोल, 10 साल बाद कहाँ खड़ा है देश?

आपातकाल के स्याह दिनों को याद करना जरूरी