पीडीपी के कई नेता भाजपा में हुए शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2019

जम्मू। जम्मू कश्मीर के प्रमुख राजनीतिक दल पीडीपी के लेह इकाई के जिलाध्यक्ष ताशी ग्यालसन सहित पार्टी के कई अन्य नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। भाजपा के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीडीपी की लेह की तकरीबन संपूर्ण इकाई ने ग्यालसन के नेतृत्व में मंगलवार शाम पार्टी मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण की। 

इसे भी पढ़ें: पत्थरबाजों ने किया महबूबा के काफिले पर पथराव

लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) के मुख्य कार्यकारी पार्षद एवं अध्यक्ष एवं भाजपा के लद्दाख संसदीय सीट से प्रत्याशी जम्यांग त्सेरिंग नामग्याल ने पार्टी में आये नए लोगों का स्वागत किया है। ग्यालसन 2008 में पीडीपी में शामिल हुये थे। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे से प्रभावित हुये हैं। 

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana