Weather Update | दिल्ली में हल्की बारिश, उत्तर प्रदेश में पूर्वी हिस्सों में भीषण गर्मी, पश्चिमी भागों में बारिश और आंधी-तूफान

By रेनू तिवारी | May 26, 2025

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह हल्की बारिश हुई और आज के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है जिसमें गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है जो इस मौसम के हिसाब से अब भी कम है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से रविवार को जबर्दस्त तपिश की चपेट में रहे, वहीं पश्चिमी भागों में अनेक स्थानों पर तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई जिससे कई जिलों में पेड़ उखड़ गए और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। 

आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के पूर्वी हिस्सों के अनेक जिलों में आज भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहा और इन जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। इसके मुताबिक, इस दौरान बांदा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इ

 

सके अलावा उरई में अधिकतम पारा 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, कानपुर में 39.2 डिग्री, झांसी में 38.9, प्रयागराज में 38.6 और फतेहगढ़ में 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के पश्चिमी इलाकों में कुछ स्थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

 

इसे भी पढ़ें: आप की अदालत:

 

मुजफ्फरनगर जिले में सबसे ज्यादा 14 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा प्रयागराज में 8.4 मिमी, बरेली में 4.9 मिमी, शाहजहांपुर में 1.8 मिमी और सुल्तानपुर में 0.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गयी। अधिकारियों के मुताबिक, तेज आंधी-बारिश की वजह से कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गये और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। कुछ निचले इलाकों में पानी भर जाने से जनजीवन प्रभावित हुआ।

 

मौसम विभाग ने सोमवार को पूरे राज्य में मेघगर्जन के साथ बारिश होने अथवा छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवा चलने की चेतावनी भी जारी की है।

 

इसके अलावा मौसम विभाग ने रविवार को महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र और कुछ पश्चिमी जिलों में अगले कुछ दिनों में ‘मूसलाधार बारिश’की चेतावनी जारी की। मानसून दक्षिणी महाराष्ट्र में पहुंच चुका है, मुंबई और कोंकण में मानसून-पूर्व वर्षा हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दोपहर को कोंकण के रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के साथ-साथ सतारा और पुणे जिलों और कोल्हापुर जिले सहित उनके घाट (पहाड़ी) क्षेत्रों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। रायगढ़ के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ केवल 25 और 26 मई के लिए है, लेकिन रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों तथा सतारा, कोल्हापुर और पुणे के घाट क्षेत्रों के लिए यह अलर्ट पांच दिनों के लिए रहेगा।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे, वडोदरा में रोड शो किया

आईएमडी ने कहा, ‘‘ कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने और 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।’’ मुंबई, ठाणे, पालघर सहित महाराष्ट्र के कई अन्य जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी)के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई शहर, उसके पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में सुबह आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटों में औसतन क्रमश: 37 मिमी, 15 मिमी और 18 मिमी बारिश दर्ज की गई।

 

प्रमुख खबरें

Meta पर European Union का शिकंजा, Facebook-Instagram पर बच्चों की Safety से खिलवाड़ का आरोप

Mumbai Crime: Mira Road में गार्ड पर बेरहमी से हमला, US कनेक्शन और Terror Angle से हड़कंप

World Cup से पहले Football में बड़ा नियम, मुंह पर हाथ रखा तो मिलेगा सीधा Red Card

Champions League में गोलों की सुनामी! Paris Saint-Germain ने Bayern Munich को 5-4 से रौंदा