मुजफ्फरनगर के गोड़िया मठ आश्रम में होता था बच्चों का यौन शोषण, सामने आया पूरा सच

By अंकित सिंह | Jul 11, 2020

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक हैरान करने वाले खबर सामने आ रही है। यह खबर एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाली है। यहां के एक आश्रम में बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न किया जाता था। इतना ही नहीं, इन बच्चों से मजदूरी भी करवाई जाती थी। मामला प्रकाश में आने के बाद यहां से 10 लड़कों को बचाया गया है। यह आश्रम मुजफ्फरनगर में भोपा थाना क्षेत्र के तीर्थ नगरी के नाम से विख्यात शुक्र तीर्थ स्थित गोड़िया मठ आश्रम के नाम से जाना जाता है। यहां बुधवार को 1098 पर आई शिकायत के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने आश्रम में छापेमारी की थी। मौके से 8 बच्चे को मुक्त कराया गया जबकि 2 बच्चों को आश्रम के लोगों ने गायब कर दिया था। इसके बाद उन्हें भी बंधन मुक्त कराया गया। इन बच्चों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इस बात की पुष्टि हुई है। इनमें से चार बच्चों के साथ कुकर्म किए गए है। यह घटना सामने आते ही सभी हैरानी में पड़ गए।

इसे भी पढ़ें: भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण शिक्षा क्षेत्र में फैल रही अव्यवस्था: अखिलेश

मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने इस मामले को गंभीर बताया है। वही महंत भक्ति भूषण के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 के साथ-साथ यौन अपराधों के बच्चों के संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आश्रम के संचालक भक्ति भूषण गोविंद से पुलिस पूछताछ कर रही है। इन बच्चों को गुरुवार को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया था। यही पर बच्चों ने आश्रम के महंत पर साधु से शैतान बनने की दास्तान बनने की कहानी बताई और अपना बयान दर्ज करवाया। फिलहाल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यूपी पुलिस की टीम जांच पड़ताल शुरू कर चुकी है। वही मौका ए वारदात पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और छानबीन की जा रही है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान

Mumbai में Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 600 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट