यौन उत्पीड़न मामला: हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह जांच में हुए शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2023

चंडीगढ़। हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह अपने खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले की जांच में शामिल हुए और उन्होंने महिला कोच द्वारा लगाए गए आरोपों को ‘‘झूठा व निराधार’’ करार दिया है। सिंह से रविवार को यहां सेक्टर 26 थाने में करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई। उनके वकील दीपक सभरवाल ने पत्रकारों को बताया कि उनके मुवक्किल को पेश होने के लिए पुलिस ने नोटिस भेजा था और उन्होंने उसका पालन किया। सभरवाल ने रविवार को कहा, ‘‘ उन्हें जांच में शामिल होने के लिए आज पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे बुलाया गया था। वह सेक्टर 26 थाने पहुंचे जहां शाम सात बजे तक उनसे पूछताछ की गई।’’ वकील के अनुसार सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके खिलाफ लगे आरोप ‘‘झूठे व निराधार’’ हैं।

इसे भी पढ़ें: चीनी मिलों ने तुरंत भुगतान शुरू नहीं किया तो मिल गेट पर होगी अगली सभा : वरुण गांधी

सिंह ने आरोप लगने के बाद खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंप दिया था। पहली बार विधायक बने सिंह पर भादंवि की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 354 ए (यौन उत्पीड़न), 354 बी (उसे निर्वस्त्र होने के लिए मजबूर करना), 342 (गलत तरह से बंदी बनाना) और 506 (आपराधिक धमकी देने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया है। कुछ दिन पहले शिकायतकर्ता महिला कोच से भी पूछताछ की गई थी।

प्रमुख खबरें

New Zealand के PM Luxon भी हुए PM Modi के मुरीद, बोले- भारत का Transformation शानदार

Christopher Nolan की The Odyssey को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी, बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट, भारत में स्टार कास्ट ने किया भव्य प्रीमियर

Ram Mandir-Badrinath दान विवाद: Sadhvi Niranjan Jyoti बोलीं, आस्था से खिलवाड़ महापाप है

INS Mahendragiri कमीशनिंग: Rajnath Singh बोले, Andhra Pradesh बन रहा देश का डिफेंस Powerhouse