शबाना आजमी की मां और अभिनेत्री शौकत कैफी का 93 की उम्र में निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2019

मुंबई। वरिष्ठ अभिनेत्री और शबाना आजमी की मां शौकत कैफी का शुक्रवार शाम यहां आयु संबंधी बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थीं। शौकत के दामाद तथा मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने उनके निधन की जानकारी दी। उनको शनिवार दोपहर सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। अख्तर ने बताया  कि 

वह 93 वर्ष की थीं और कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से गुजर रही थीं। उन्हें कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिनों के लिये उन्हें आईसीयू में भी रखा गया। अमेरिका यात्रा पर गए अख्तर ने कहा कि अंत में उन्हें घर लाया गया। वह अपने कमरे में रहना चाहती थीं, वह एक-दो दिन उसी में रुकी और फिर उनका निधन हो गया। शबाना मुंबई में हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्या सच में आलिया भट्ट को कॉपी करती हैं अनन्या पांडे? जानें कैसे कर रही हैं फॉलो

शौकत के पति कैफी आजमी मशहूर शायर और गीतकार थे। वह और उनके पति भाकपा के सांस्कृतिक मंचों,  इंडियन पीपुल्स थियेटर एसोसिएशन  और  प्रोग्रेसिव राइटर्स एसोसिएशन  के जाने-माने नाम थे।

इसे भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा की ब्लैक ड्रेस पर फिदा हुईं फीमेल फैंस, आप भी देखें तस्वीरें

शबाना आजमी के अलावा शौकत कैफी का एक बेटा बाबा आजमी हैं। शौकत आजमी के नाम से भी जानी जाने वाली कैफी ने  बाजार ,  उमराव जान  और मीरा नायर की ऑस्कर नामित फिल्म  सलाम बॉम्बे!  में अभिनय किया था।

प्रमुख खबरें

Digvijay Singh के विचारों का Shashi Tharoor ने किया समर्थन, कहा- संगठन को मजबूत किया जाना चाहिए

Manipur में हथियार और गोला-बारूद जब्त, दो लोग गिरफ्तार

फरहान अख्तर की 120 बहादुर का इंतजार खत्म! इस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी फिल्म, जानें रिलीज की तारीख

Palghar में 6.39 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त; दुकानदार गिरफ्तार