दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा, दृश्यता काफी कम, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2021

नयी दिल्ली। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण दिल्ली का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को बढ़कर सामान्य से एक डिग्री अधिक 6.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि कोहरा छाए रहने से सफदरजंग में दृश्यता घटकर 201 मीटर और पालम में 300 मीटर रह गई। शनिवार को शहर के कई हिस्सों में घने कोहरे का अनुमान जताया गया है। 

दिल्ली में सोमवार तक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया, क्योंकि लगातार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते शहर में बादल छाए रहे। हालांकि, नवीनतम विक्षोभ की वापसी के बाद सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाओं के शुरू होने से तापमान गिरना शुरू हो गया। शहर की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को भी गंभीर श्रेणी में रही। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड, मौसम विभाग ने तीन जनवरी से राहत मिलने की संभावना जताई 

सरकारी एजेंसियों ने कहा किप्रदूषक तत्त्वों के फैलाव के लिए बेहद प्रतिकूल मौसम होने के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक बृहस्पतिवार को गंभीर श्रेणी में चला गया। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 10 बजे 460 दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 429 था। श्रीवास्तव ने कहा कि हवा की गति धीमी हो गई है और हवा में नमी ने प्रदूषकों को भारी बना दिया है। दिल्ली के लिए केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने कहा कि हवा की कम गति प्रदूषकों के फैलाव के लिए बेहद प्रतिकूल होती है। एजेंसी ने कहा कि वायु गुणवत्ता में और गिरावट होगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर