ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को पछाड़कर ICC टी20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंची शैफाली वर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2021

दुबई। भारत की युवा बल्लेबाज शैफाली वर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्तमान श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के दम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) महिला टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर पहुंच गयी है। यह 17 वर्षीय बल्लेबाज पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के दौरान शीर्ष पर पहुंची थी। उन्होंने अब 23 और 47 रन की पारियां खेलकर ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को पीछे छोड़ा। भारतीय टीम हालांकि तीन मैचों की श्रृंखला के पहले दोनों मैच हार गयी थी।

इसे भी पढ़ें: वनडे में जीत से शुरुआत करने उतरेगा भारत, शिखर धवन पर होगी निगाह

भारतीय कप्तान मिताली राज एक पायदान ऊपर आठवें जबकि प्रिया पूनिया पांच पायदान आगे 53वें स्थान पर पहुंच गयी है। गेंदबाजों में गायकवाड़ आठ स्थान ऊपर 38वें स्थान पर काबिज हो गयी है। दक्षिण अफ्रीका ने वनडे श्रृंखला 4-1 से जीती। इससे वह वनडे टीम रैंकिंग में इंग्लैंड को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत पहले की तरह चौथे स्थान पर बना हुआ है।

प्रमुख खबरें

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी