By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2022
उन्होंने कहा, “मैं सारे हिंदुओं को बुरा नही कहूंगा। कितने हिन्दू हैं जो कांग्रेस पार्टी में है जो भारत जोड़ो यात्रा चला रहे है.. दूसरी पार्टियों में हिंदू हैं शरद पवार हिंदू नही है क्या।, क्या अखिलेश यादव हिंदू नही हैं।” बर्क ने दावा किया, “मैं यह बता देना चाहता हूं की इस मर्तबा विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा और वे (भाजपा) 50 सीट भी मुश्किल से जीत पाएंगे।” मंदिर मस्जिद के मुद्दे पर उन्होंने कहा की हर मस्जिद में उन्हें मंदिर दिखाई दे रहा है। मुसलमान इतना कमजोर नही है कि अपनी मस्जिद को मंदिर बनवा देगा। आखिर हमारी मस्जिद है तो रखवाली की जिम्मेदारी हमारे कौम की है।