शाह ने 2026 विधानसभा चुनावों के लिए असम में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में भाग लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने और तैयारियों की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार शाम यहां प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की।

शाह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे। भारी बारिश के कारण उन्हें बशिष्ठ इलाके में स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचने में देरी हुई। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, गुवाहाटी स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में असम भाजपा की कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हिमंत विश्व शर्मा की सरकार असम के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर रही है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को एक समृद्ध असम के निर्माण के लिए खुद को समर्पित करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि शाह ने हमें चुनाव के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित किया।

प्रमुख खबरें

7 साल पीछे चलने वाले देश में अचानक गूंजा वंदे मातरम, दोनों हाथ उठाकर ताली बजाने लगे मोदी, Video वायरल

शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन के खिलाफ़ FIR दर्ज, एक्ट्रेस से सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद! जानें क्या है पूरा मामला

New Year 2026 Vacation Plan: नए साल की छुट्टियों में घूमने के लिए बनाएं प्लान, यहां देखें बेस्ट डेस्टिनेशन

140 करोड़ लोगों की दोस्ती का संदेश लाया हूं...इथियोपिया की संसद में PM मोदी का संबोधन