केजरीवाल के दावे पर बोले अमित शाह, 10 हजार बिस्तरों वाले कोविड सेंटर पर तीन दिन पहले लिया गया निर्णय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवाार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस दावे का विरोध किया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के लिए नया अस्पताल बनाया जा रहा है। शाह ने कहा कि दस हजार बिस्तरों वाले केंद्र को 26 जून तक संचालित करने का निर्णय तीन दिन पहले लिया गया था। शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि कोविड-19 के रोगियों के लिए एक हजार बिस्तर का पूर्ण अस्पताल बनाया जा रहा है जिसमें 250 आईसीयू बिस्तर होंगे। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल अगले दस दिनों में तैयार हो जाएगा और सशस्त्र बल इसे संचालित करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के मामलों में दिल्ली ने तमिलनाडु को छोड़ा पीछे, दूसरा सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्र बना 

शाह ने कहा, ‘‘मैं दिल्ली के लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि कोविड रोगियों के लिए एक हजार बिस्तर वाला अस्पताल बनाया जा रहा है जिसमें 250 आईसीयू बिस्तर होंगे। डीआरडीओ और टाटा ट्रस्ट अस्पताल का निर्माण कर रहे हैं। सशस्त्र बल यहां तैनात होंगे। यह कोविड देखभाल केंद्र अगले दस दिनों में तैयार हो जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों को निर्देश दिया गया है कि वे दिल्ली में रेलवे के कोच में भर्ती कोविड-19 रोगियों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करें और उनकी देखभाल करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 रोगियों की देखभाल के लिए दिल्ली सरकार के आग्रह पर आठ हजार अतिरिक्त बिस्तर पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध