Shah Rukh Khan, Ajay Devgan, Tiger Shroff पर गिरी गाज, कंज्यूमर फोरम ने जारी किया ये ऐड करने के लिए नोटिस

By रितिका कमठान | Mar 08, 2025

शाहरुख खान, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ मुश्किल में फंस गए है। एक एडवरटिजमेंट करने के कारण इन तीनों अभिनेताओं के सिर पर परेशानी आ खड़ी हुई है। एक ऐड करने के लिए जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम, जयपुर की ओर से इन अभिनेताओं को नोटिस जारी हुआ है।

इस मामले पर आयोग के अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीना व सदस्य हेमलता अग्रवाल ने जयपुर निवासी योगेंद्र सिंह बडियाल की शिकायत पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि जेबी इंडस्ट्रीज विमल पान मसाला बनाती है और देशभर में बिक्री के लिए सप्लाई करती है।

शाहरुख खान, अजय देवगन व टाइगर श्रॉफ समेत तीनों अभिनेता इसकी बिक्री बढ़ाने के लिए इसका विज्ञापन करते हैं। विज्ञापन में दावा किया जाता है कि इसमें केसर है। जबकि सच्चाई यह है कि केसर की कीमत करीब 4 लाख रुपए प्रति किलो है और इनका पान मसाला विद टोबैको पाउच 5 रुपए का आता है। ऐसे में केसर डालना तो दूर, इसकी खुशबू भी इसमें नहीं डाली जा सकती।

यह भ्रामक विज्ञापन इसलिए दिखाया जा रहा है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग पान मसाला और तंबाकू की इस थैली को खरीदें और इसके निर्माता को मुनाफ़ा हो। शिकायत में यह भी कहा गया है कि अभिनेता इस पान मसाला के हर दाने में केसर की मौजूदगी दिखाकर झूठा प्रचार कर रहे हैं।

याचिकाकर्ता ने कहा, "निर्माता कंपनी करोड़ों रुपये का कारोबार कर रही है और दूसरी ओर आम लोग पान मसाला और तंबाकू के हानिकारक और जानलेवा मिश्रण गुटखा का सेवन कर कैंसर जैसी बीमारियों को आमंत्रित कर रहे हैं। गुटखा के नाम से जाना जाने वाला यह मिश्रण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और निर्माता कंपनी को भी इस बात की जानकारी है। ऐसे में वह आम लोगों को गुमराह करने के लिए जानबूझकर इसमें केसर होने का दावा कर इसका विज्ञापन कर रही है। ऐसे में इसके विज्ञापन पर रोक लगाई जानी चाहिए।"

प्रमुख खबरें

Karnataka में 3 ‘तमिल शिकारियों’ की मुठभेड़ पर मौत गरमाई राजनीति: विजय और स्टालिन ने साधा निशाना, शिवकुमार ने दिए जांच के आदेश | 10 Points

Ashokdham Temple Stampede | बिहार के लखीसराय में अशोकधाम मंदिर में बड़ा हादसा, बिजली का तार गिरने के बाद मची भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत

Mahindra Racing ने London E-Prix में हासिल किया तीसरा स्थान, की रिकॉर्ड की बराबरी

Ashwini Vaishnaw ने Railway स्टेशनों पर सुरक्षित पेयजल तुरंत सुनिश्चित करने के दिए आदेश