शाहरुख खान के बॉलीवुड में 31 साल पूरे, लोगों का मनोरंजन करने को बताया ‘सबसे बड़ी उपलब्धि’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2023

मुंबई। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने रविवार को हिंदी सिनेमा में अपने 31 साल पूरे किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों का बार-बार मनोरंजन करने में सक्षम होना ही उनकी ‘सबसे बड़ी उपलब्धि’ है। किंग खान के नाम से लोकप्रिय 57 वर्षीय शाहरुख ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अपने अभिनय करियर की शुरुआत ‘फौजी’ और ‘सर्कस’ जैसेटीवी धारावाहिक से की थी। उन्होंने हिंदी सिनेमा में ‘दीवाना’ फिल्म से कदम रखा।

इसे भी पढ़ें: पत्नी Drisha Acharya के साथ मनाली की हसीन वादियों में हनीमून मन रहे हैं Karan Deol, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

जब सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने पूछा कि 31 साल के करियर में उनका ‘सबसे अधिक गौरवान्वित करने वाला क्षण क्या है तो अभिनेता ने जवाब दिया, ‘‘बहुत सारे लोगों का कई बार मनोरंजन करने में सक्षम होना। बस यही।’’ शाहरुख ने लिखा, ‘‘दिव्याजी और राज जी के साथ काम करना‘दीवाना’ के सेट की बात है जो वह कभी नहीं भूल सकते।’’ बॉलीवुड अभिनेता से लोगों ने पूछा कि वह कौन सी चीज है जिसका अनुपालन वह हिंदी सिनेमा में कदम रखने के बाद से आज भी कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि वह पूरी कहानी और पात्र की विचारधारा को लिखते हैं।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े