आर माधवन के साथ इस फिल्म में काम करने जा रहे हैं शाहरुख खान, तगड़ी डिटेल हुई लीक

By रेनू तिवारी | Jun 06, 2020

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान दो साल से बड़े पर्दे से बतौर एक्टर दूर हैं। पर्दे से एक एक्टर दूर था लेकिन एक निर्माता लगातार अपना काम कर रहा था। शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस में  लगातार  फिल्मों का प्रोडक्शन हो रहा था। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर बेताल को रिलीज किया गया। एक एक्टर के तौर पर शाहरुख खान 2018 में फिल्म जीरो में नजर आये थे। फिल्म जीरो की असफलता  के बाद वह फिल्मों से दूर हैं। शाहरुख खान के फिल्मों से दूरी बनने का कारण था एक दशक से उनके करियर का गिरता ग्राफ। एक दशक में शाहरुख ने लगभग 5-6 फिल्मों में काम किया लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। 

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' के बेचे गये राइट्स, जयललिता की जिंदगी पर आधारित है फिल्म

खबरों के अनुसार आर माधवन की ये फिल्म इसरो के मशहूर रॉकेट साइंटिस्ट नाम्बी नारायणन की बायॉपिक है। बताया जा रहा है कि शाहरुख काफी पहले इसके लिए शूटिंग कर चुके हैं और शाहरुख दो भूमिका में फिल्म में नज़र आएंगे। शारहरुख का पहला किरदार पत्रकार का होगा। इसके बाद वह फिल्म में एक बार फिर नजर आयेंगे। इस खबर की भी अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।  

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट