पठान फिल्म की प्रमोशन के लिए शाहरुख खान तैयार, इन शहरों में करेंगे प्रमोट

By निधि अविनाश | Jul 28, 2022

फिल्म पठान के साथ शाहरुख खान एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड के बादशाह अपनी पठान फिल्म से जबरदस्त वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शाहरुख सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस फिल्म में सुपरस्टार दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगे। बता दें कि पठान 4 साल के अंतराल के बाद वापसी कर रही है और इसी को देखते हुए शाहरुख खान फिल्म के प्रमोशन का बड़े पैमाने पर प्रचार करने की योजना बना रहे हैं। पठान फिल्म को प्रमोट करने के लिए शाहरुख खान पूरी दुनिया में घूमेंगे। पठान फिल्म के करीबी सूत्र ने बताया कि शाहरुख खान फिल्म के प्रमोशन की बड़ी योजना बना रहे है। एक सूत्र ने इंडिया टूडे को बताया कि शाहरुख खान अपने एक्शन-एंटरटेनर पठान की प्रमोशन के लिए दुनिया भर में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। सुपरस्टार अकेले ही अपने फिल्म का प्रचार करेंगे। फिलहाल,  शाहरुख न्यूयॉर्क और लंदन में फिल्म के प्रचार के लिए चर्चा में हैं।

2023 में शाहरुख खान की तीन फिल्में रिलीज होगी। जहां तक पठान का सवाल है, यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को बड़े पर्दे पर आने वाली है। पठान के बाद, शाहरुख निर्देशक एटली की फिल्म जवान में नयनतारा के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 2 जून, 2023 को रिलीज की जाएगी। अपनी आगामी फिल्म के बाद, शाहरुख खान डंकी में तापसी पन्नू के साथ दिखाई देंगे। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।2023 में तीन बड़ी फिल्मों के साथ, शाहरुख खान एक से अधिक तरीकों से अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। 

प्रमुख खबरें

Swatantra Bhardwaj को एक दिन की पुलिस हिरासत, Delhi Police ने बढ़ाई सुरक्षा

Health Tips: नाखूनों का बदलता Color और Shape देता है सेहत का मैसेज, Diabetes और Cancer के संकेतों को पहचानें

Tata Technologies के पूर्व CEO Patrick McGoldrick ने बेचे 165 करोड़ रुपये के शेयर

Bihar Flood: CM Samrat Chaudhary का हवाई सर्वेक्षण, Ganga किनारे 13 ज़िले हाई अलर्ट पर