समय से पूरी हुई अभिषेक बच्चन की फिल्म बॉब बिस्वास की शूटिंग, शाहरुख खान ने टीम की तारीफ की

By रेनू तिवारी | Dec 11, 2020

जैसा की आप सभी जानते हैं कि लॉकडाउन ने सभी की जिंदगी को थाम दिया था। पूरी दुनिया जैसे रुक सी गयी थी। हर कोई बर घर पर ही जिंदा रहते की कोशिश कर रहा था। कोरोना ने दुनिया को काफी बदल दिया और कुछ वर्ष पीछे ले गया। कोई काम समय पर पूरा नहीं हुआ लेकिन मानव जाति ने कोरोना से भी लड़ने का तरीका खोज लिया और आज फिर अपने काम पर वापस आ गया। देर ही सही लेकिन काम हो रहा है। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपनी आने वाली फिल्म बॉब बिस्वास की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। यह फिल्म निर्माता सुजॉय घोष की बेटी दीया अन्नपूर्णा घोष द्वारा निर्देशित की गयी है। फिल्म की स्क्रिप्ट को सुजॉय ने लिखा है। 

 

आपको बता दें कि विद्या बालन-स्टारर फिल्म कहानी में बॉब बिस्वास का किरदार था, जो 9 मार्च 2012 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित फिल्म में बॉब एक कॉन्ट्रैक्ट किलर है। वह एक अंडर-परफॉर्मिंग इंश्योरेंस एजेंट और एक कॉन्ट्रैक्ट किलर की दोहरी ज़िंदगी जीते हैं। सास्वत चटर्जी ने फिल्म में बॉब बिस्वास की भूमिका निभाई। 

प्रमुख खबरें

Asaduddin Owaisi ने UP Elections 2027 में AIMIM को जिताने की अपील की

Mother Teresa Birth Anniversary: एक्नेस से मदर बनने का सफर, जब आत्मा की पुकार पर शुरू हुआ Mission of Charity

Vladimir Putin का नया आदेश: Russia में निजी प्रतिष्ठानों का नियंत्रण ले सकती है सरकार

जो बोया वो ही काट रहे हैं Imran Khan, Mehbooba Mufti ने दिया बड़ा बयान