शपथ से पहले शहबाज का अग्निपथ, बेटे हमजा की विशेष कोर्ट के समक्ष पेशी, जानें क्या है पूरा मामला

By अभिनय आकाश | Apr 11, 2022

आज पाकिस्तान को नया प्रधानमंत्री मिल सकता है और नेशनल असेंबली में कुछ ही देर में वोटिंग होनी है। अविश्वास प्रस्ताव में कुर्सी गंवाने के बाद इमरान इसका विरोध कर रहे हैं। इसके लिए इमरान ने अपने समर्थकों को सड़क पर उतरने की अपील की है। कल रात इस्लामाबाद की सड़कों पर इसका ट्रेलर भी देखने को मिला। लेकिन इन सब के बीच इमरान खान को अदालत का भी सामना करना पड़ेगा। उनके खिलाफ एक याचिका दायर की गई है। वहीं प्रधानमंत्री पद के दावेदार शहबाज शरीफ के बेटे के खिलाफ भी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सुनवाई है। कोर्ट ने दोनों को ही पेश होने का आदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के राष्ट्रपति अल्वी ने इस्तीफा नहीं देने का फैसला किया: खबर

इमरान खान ने भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाते हुए तब विपक्ष पर इसमें शामिल होने का आरोप लगाया था। अब पाकिस्तान के संयुक्त विपक्ष की तरफ से शहबाज शरीफ वजीर-ए-आजम के उम्मीदवार हैं। ऐसे में उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सुनवाई उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता और पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि लाहौर के एफआईए अभियोजन प्रमुख को शहबाज मामले में अदालत के समक्ष पेश नहीं होने का निर्देश दिया गया है ताकि आरोपित करने की कार्यवाही को टाला जा सके।  

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला