ऐतिहासिक जीत पर बोले शाहीन अफरीदी- नयी गेंद से यॉर्कर डालना मेरी ताकत है, इसका फल मिला

By रेनू तिवारी | Oct 25, 2021

दुबई। 30 साल तक जो ख्वाब पाकिस्तानी क्रिकेटर्स सपनों में देखते था वह ख्वाब 24 अक्टूबर 2021 को पूरा हो गया। विराट सेना के खिलाफ पाकिस्तान ने अपनी पहली जीत दर्ज की। बाबर आजम की कप्तानी में भारत को पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया। भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच में ऐतिहासिक जीत की हकदार पाकिस्तान की पूरी क्रिकेट टीम है खास तौर पर तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी। भारतीय बल्लेबाजों को पावर प्ले में जिस तरह से उन्होंने आउट किया वह शानदार था। शुरूआती तीन विकेट गिरने के बाद भारत पर काफी दवाब पड़ा और कुछ पलों के लिए लगा कि भारत बहुत खराब परिस्थिति में चला गया लेकिन विराट कोहली और ऋषभ पंथ की जोड़ी ने भारत की स्थिति को संभाला और बल्लेबाजों ने 151 रन का टारगेट पाकिस्तान को दिया। 

इसे भी पढ़ें: राजधानी में अभी भी कोरोना का कहर बरकरार, इतनी संख्या में मिले है संक्रमित मरीज

तीन ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लेने के बाद डैथ ओवरों में उन्होंने विराट कोहली को आउट किया। अफरीदी ने कहा ,‘‘ बाबर आजम ने हमेशा मुझ पर भरोसा किया। योजना यह थी कि मैं पहला ओवर डालूंगा और फिर इमाद वसीम आयेगा। मैं टीम को शुरूआती कामयाबी दिलाना चाहता था।’’ विराट के विकेट के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मैने विराट को आउट करने की योजना बनाई थी लेकिन वह नंबर एक खिलाड़ी है। बाबर और उसकी बल्लेबाजी में कोई फर्क नहीं है। मैने उसे उसी तरह की गेंद डाली जैसी नेट्स पर बाबर को डालता हूं। ’’ उन्होंने कहा ,‘‘ विश्व कप में भारत के हराने का अहसास जबर्दस्त है। पाकिस्ततान टीम के लिये यह खास है लेकिन यह पहला ही मैच था। हमें आगे और मैच जीतने हैं।

प्रमुख खबरें

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

Haryana के पूर्व सैनिक Lal Chand Godara ने 85 साल की उम्र में IGNOU से किया MA

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में