शाहीन अफरीदी और कप्तान सलमान आघा के बीच तकरार? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विवाद पर डाला पर्दा

By Kusum | Aug 01, 2025

पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक बार फिर अपने खिलाड़ियों के बीच विवाद के कारण सुर्खियों में हैं। अब तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और कप्तान सलमान अली आघा के बीच दरार की खबरें जोर पकड़ रही हैं। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और हेड कोच माइक हेसन ने इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। बोर्ड ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उन लोगों के खिलाफ कानूनी एक्शन की मंशा जताई, जिन्होंने इस तरह के दावे किए हैं।

दरअसल, एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से फैला, जिसमें बताया गया कि हेड कोच हेसन और कप्तान सलमान ने शाहीन अफरीदी के बर्ताव पर निराशा जाहिर की और मामला पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नक्वी के सामने रखा। बोर्ड ने इस मामले को खारिज कर दिया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड शाहीन अफरीदी, टीम के कप्तान सलमान अली आघा और कोचिंग स्टाफ के एक सदस्य से जुड़ी एक कथित घटना से संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे निराधार, मनगढ़ंत और मानहानिकारक आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन करता है।

पीसीबी ने साथ ही पुष्टि की है कि ट्रेनिंग या अभ्यास सत्र के दौरान किसी भी समय इस तरह की घटना नहीं हुई। ये दुर्भावनापूर्ण अफवाहें पूरी तरह से काल्पनिक हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि इन्हें राष्ट्रीय टीम के भीतर मतभेद पैदा करने के स्पष्ट दुर्भावनापूर्ण इरादे से जानबूझकर गढ़ा गया है। 

प्रमुख खबरें

BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान के विरोध में BJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

गैंगस्टर Himanshu Bhau अमेरिका में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी Haryana Police

रीवा में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध, Umang Singhar ने दिया ग्रामीणों को समर्थन