कुछ सौ लोगों द्वारा मौन बहुसंख्यकों को दबाने का सटीक उदाहरण है शाहीन बाग: रविशंकर प्रसाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के शाहीन बाग का प्रदर्शन ‘‘कुछ सौ लोगों द्वारा मौन बहुसंख्यकों को दबाने की कोशिश के सटीक उदाहरण’’ के रूप में सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि भारत को टुकड़े-टुकड़े करने की मंशा रखने वालों को शाहीन बाग प्रदर्शन की आड़ मिल रही है ।

प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के तत्वों को शाहीन बाग मंच मुहैया करवा रहा है। यह प्रदर्शन केवल सीएए के खिलाफ नहीं बल्कि (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी के खिलाफ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लाखों लोग परेशान हैं क्योंकि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने सड़क अवरुद्ध कर दी है जिसके कारण वे दफ्तर नहीं जा पा रहे, दुकानें बंद हैं और बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा