शाहीनबाग धरना मुस्लिम देशों का भारत के खिलाफ एक वैश्विक षड्यंत्र: भाजपा विधायक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2020

बलिया (उप्र)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सुरेन्द्र सिंह ने राजधानी दिल्ली के शाहीनबाग में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हो रहे धरने को ‘‘देश को बांटने’’ के लिए मुस्लिम देशों का एक वैश्विक षड्यंत्र बताया है। सिंह ने शुक्रवार रात यहां संवाददाताओं से कहा कि सीएए और प्रस्तावित एनआरसी के खिलाफ शाहीनबाग में प्रदर्शन वैश्विक स्तर पर मुस्लिम देशों द्वारा प्रायोजित एक षड्यंत्र है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘यह धरना देश को विभाजित करने के लिए है।’’

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा और उन्हें ‘‘देश का दुश्मन बताया।’’ सिंह ने कहा, ‘‘ओवैसी की आंतरिक भावनाएं भारत के खिलाफ हैं। वास्तव में औवैसी देश के दुश्मन हैं। यद्यपि वह यहां रहते हैं लेकिन उनकी भावना और आस्था पाकिस्तान में बसती है।’’ सिंह ने कहा, ‘‘यदि उनका डीएनए टेस्ट हो तो साबित हो जायेगा कि जिन्ना की तर्ज पर वह इस देश को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय