जामा मस्जिद के शाही इमाम ने पीएम मोदी और अमित शाह से नफरत की हवा को शांत करने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2022

नयी दिल्ली। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने शुक्रवार को केंद्र से उन दरवाजों को बंद कर देने को कहा जिनसे समाज में घृणा और सांप्रदायिक तनाव की हवाएं प्रवेश कर रही हैं। बुखारी यहां जामा मस्जिद में पवित्र रमजान के आखिरी जुमे की नमाज पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देश में घृणा और सांप्रदायिक तनाव के माहौल पर चिंता जताते हुए एक भावनात्मक भाषण दिया और कहा कि भारतीय मुसलमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर देखते हैं। शाही इमाम ने कहा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए समय मांगेंगे तथा देश में हिंदुओं, मुसलमानों, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए मुलाकात आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें: टीएमसी ने अमित शाह के प्रस्तावित पश्चिम बंगाल दौरे पर तंज कसा, भाजपा ने पलटवार किया

उन्होंने कहा, क्या जहांगीरपुरी में बुलडोजर का इस्तेमाल करना सही था? जिन लोगों के घर और दुकानें नष्ट हो गईं, उनमें हिंदू और मुस्लिम भी शामिल थे, वे रो रहे थे... कई ऐसे थे जिनके पास दस्तावेज थे लेकिन वे उन्हें नहीं दिखा सके और उनके घर नष्ट हो गए। बुखारी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब उत्तर प्रदेश में बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया तो वे चुप रहे। उन्होंने धर्मनिरपेक्ष पार्टियों पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 96 प्रतिशत मुसलमानों ने समाजवादी पार्टी को वोट दिया था।

उन्होंने कहा कि हिंदू और मुसलमान पारंपरिक रूप से एक-दूसरे के जुलूसों और त्योहारों का सम्मान करते रहे हैं लेकिन क्या अन्य समुदायों के धार्मिक स्थलों के बाहर तलवार-पिस्तौल लेकर और नारेबाजी करने की यह नयी परंपरा सही है? उन्होंने कहा कि इस देश की आजादी के लिए हिंदू और मुस्लिम दोनों ने कुर्बानी दी है तथा यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाए।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal