शाहिद कपूर ने अली अब्बास जफर की फिल्म की शूटिंग शुरू की, शेयर की सेट की तस्वीरें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2021

मुंबई।बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने शुक्रवार को फिल्मकार अली अब्बास जफर की आने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। मीडिया की खबरों के अनुसार, इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। कपूर और जफर पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। यह एक ‘क्राइम-एक्शन’ फिल्म होगी। शाहिद कपूर (40) ने सोशल मीडिया पर जफर के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ पहला दिन, खून, अपराध और बहुत सारा एक्शन...। अली जफर अब्बास तैयार रहें।’’

इसे भी पढ़ें: शादी करने वाली हैं बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत, पांच सालों की प्लानिंग का खुद किया खुलासा

जफर ने भी फिल्म की शूटिंग शुरू करने की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘ आइए शाहिद कपूर, इसे शुरू करते हैं...क्या आप पागलपन...बंदूकों और गिरोहों का मजा लेने को तैयार हैं ?’’ ऐसा कहा जा रहा है कि यह फ्रेंच फिल्म ‘नाइट ब्लैंच’ (स्लीपलेस नाइट) से प्रेरित है। इससे पहले इस फिल्म को तमिल में भी बनाया गया था, जिसमें दक्षिण-भारतीय फिल्मों के अभिनेता कमल हासन नजर आए थे। शाहिद कपूर इस फिल्म में एक पुलिस कर्मी की भूमिका में नजर आ सकते हैं, जो मादक पदार्थ के एक तस्कर की तलाश कर रहा है।

प्रमुख खबरें

RSS को भाजपा से जोड़कर समझना बड़ी गलती, Mohan Bhagwat ने ऐसा क्यों कहा?

थाईलैंड ट्रिप का बदल जाएगा बजट: 2026 में लैंड ऑफ स्माइल्स में घूमने के लिए बढ़ा लें अपनी सेविंग्स, जानें कतना होगा खर्च

असम में PM Modi ने किया फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास, कांग्रेस पर जमकर बरसे

चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ही Kashmir में हुई बर्फबारी, दो महीने का सूखा खत्म