संदेशखाली मामले में शाहजहां की बढ़ी मुश्किलें, सीबीआई ने दाखिल की पहली चार्जशीट

By अभिनय आकाश | May 28, 2024

सीबीआई ने संदेशखली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर 5 जनवरी को हुए हमले के सिलसिले में निलंबित टीएमसी नेता शाहजहां शेख और छह अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने सोमवार को विशेष अदालत के समक्ष मामले में अपना पहला आरोप पत्र दाखिल किया। ईडी की टीम पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में शेख के घर पर छापेमारी करने गई थी, जिस पर 1,000 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया था। उन्होंने बताया कि टीम घोटाले में जांच के घेरे में आए राज्य के पूर्व खाद्य मंत्री ज्योति प्रिया मल्लिक के साथ शेख के कथित करीबी संबंधों के कारण उसे गिरफ्तार करने गई थी।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस