शाहजहांपुर में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम, तैनात किए गए 500 अतिरिक्त पुलिसकर्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

शाहजहांपुर (उप्र) 28 जुलाई पिछले वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान घटी घटनाओं से सबक लेते हुए शाहजहांपुर पुलिस प्रशासन ने आगामी कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त 500 पुलिसकर्मी तैनात किए हैं और सीसीटीवी कैमरा से यात्रा की निगरानी की जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं और गोला गोकर्ण नाथ में स्थित शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ जा रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनकी यात्रा सकुशल संपन्न करने के लिए यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

इस पूरे मार्ग पर 500 बैरियर भी लगाए गए हैं।” पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने थाना वार बैठकर कर कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले गांव में 120 से ज्यादा सुरक्षा समितियां बनाकर उनके साथ बातचीत की है। इन समितियों के सदस्य कांवड़ यात्रियों का सहयोग करेंगे और पुलिस के संपर्क में रहेंगे। उन्होंने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार को कांवड़ यात्रा का प्रभारी बनाया गया है।

साथ ही संवेदनशील अल्लाहगंज और कांट थाना क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे। पुलिस अधीक्षक दीक्षित के मुताबिक पिछले वर्ष चार घटनाएं हुई थी जिसमें अल्लाहगंज में दंडवत यात्रा कर जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ यात्रियों का एक बस ड्राइवर से विवाद हो गया था। इस बीच, बस ड्राइवर द्वारा कथित तौर पर धक्का देने से एक कांवड़ यात्री की गिरकर मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Jauhar University पर सियासी घमासान: इमरान प्रतापगढ़ी बोले, बदले की भावना से शिक्षण संस्थान तोड़ना साजिश

Eye Flu Cases rising: देशभर में संक्रामक आई फ्लू का तांडव, डॉक्टर्स से जानें Symptoms और जरूरी सावधानी

परिवार परम्परा एवं बिखरते रिश्ते पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता

बलिया में जालसाजी के जरिये नौकरी हासिल करने के आरोप में सरकारी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज