Uttar Pradesh के शाहजहांपुर में प्रेम प्रसंग में चचेरे भाई-बहन ने फंदा लगा कर जान दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2024

शाहजहांपुर जिले में एक चचेरे भाई-बहन ने कथित रूप से प्रेम-प्रसंग के चलते एक ही साथ फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एएसपी ने बताया कि इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों को डांटा-फटकारा तथा पांच माह पहले कुलदीप की शादी दूसरी जगह कर दी गई। उन्होंने बताया कि युवती की भी उसके परिजनों ने शादी तय कर दी थी और शुक्रवार को रस्म के तहत एक कार्यक्रम था तथा नौ जुलाई को बारात आनी थी, इसी बीच दोनों ने युवती के घर के बाहर बनी कोठरी में एक ही साड़ी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

अवस्थी ने बताया कि परिजन शाम को जब पशुओं के लिए भूसा निकालने गए तो दोनों को फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। एएसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी को RCB और Mumbai Indians के बीच होगा पहला मैच

Kotia सीमा विवाद पर Naveen Patnaik ने सीएम माझी को लिखा पत्र, केंद्र से दखल की मांग

Ghaziabad Court ने बैंक धोखाधड़ी में बरी 2 आरोपियों को PMLA में दोषी ठहराया

रूसी हमलों से Kyiv में बुनियादी ढांचा प्रभावित, पानी और बिजली सेवा हुई ठप