सिद्धार्थ शुक्ला की याद में तड़प रही हैं शहनाज गिल, शेयर किया ये अनदेखा वीडियो

By रेनू तिवारी | May 07, 2020

बिग बॉस 13 की  शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की सबसे हिट जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया था। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को साथ में देखना लोग काफी पसंद करते थे। दोनों के बॉन्ड को देखते हुए सोशल मीडिया पर एक सिडनाज नाम का हैशटैग है जो आज भी एक्टिव हैं। सलमान खान के शो बिग बॉस के अंदर काफी कुछ देखने को मिला। शहनाज और सिद्धार्ध शुक्ला की दोस्ती में हो रही शरारत लोगों को काफी पसंद आती थी। शहनाज को धीरे-धीरे शो में सिद्धार्थ से प्यार होने लगा था। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का बिग बॉस  के घर का ये सफर काफी सुहाना था।

अब शहनाज गिल काम के सिलसिले में मुंबई में हैं। लॉकडाउन के कारण वह घर के अंदर ही कैद हैं। ऐसे में वह सिद्धार्थ शुक्ला से भी नहीं मिल पा रहीं। शहनाज गिल सिद्धार्थ को याद कर रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपना और सिद्धार्थ का एक अनदेखा वीडियो फैंस के साथ शेयर किया हैं। शहनाज गिल ने जो वीडियो शेयर किया है वह सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के रोमांटिक सॉन्ग भुला दूंगा का मेकिंग वीडियो हैं। ये वीडियो शूट के दौरान बनाया गया हैं। जहां एक डार्क रूम में बहुत सारी मोमबत्ती लगी हैं एक साइड शहनाज गिल और सिद्धार्थ का एक प्यार सा रोमांटिक सीन चल रहा है तो दूसरी तरफ पूरा कैमरा-डायरेक्शन टीम उसे शूट कर रही हैं।

 

आपको बता दें बिग बॉस से निकलने के बाद सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ और शहनाज गिल को साथ में देखने की काफी चर्चा हुई थी। दोनों ने एक रोमांटिक सॉन्ग में साथ काम किया था। इस सॉन्ग का नाम भुला दूंगा था।

प्रमुख खबरें

India की बुलबुल S. Janaki का निधन, Mohanlal से Mammootty तक Film Industry ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Aaditya Thackeray का BJP पर सबसे बड़ा हमला, बोले- यह अब बाबर जनता पार्टी है

Dehradun-Rishikesh Highway Project: विकास की भेंट चढ़ेंगे हजारों पेड़? चौड़ीकरण पर मचा भारी बवाल

ये मेरे हैं… Engagement Ring दिखाकर Jasmine Sandlas ने स्टेज पर किया प्यार का सरेआम इजहार