PM Modi Birthday । शाहरुख, अक्षय, सलमान समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2023

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सलमान खान समेत फिल्म जगत की कई हस्तियों ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। मशहूर हस्तियों ने प्रधानमंत्री को उनके 73वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। शाहरुख खान ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका दिन आनंदमय हो। आप काम से समय निकालकर थोड़ा मजा भी करें। शुभकामनाएं।’’

इसे भी पढ़ें: शादी के बाद बदली Katrina Kaif की पसंद, खाने लगी हैं मक्खन और परांठे, Vicky Kaushal ने किया खुलासा

मलयालम फिल्मों के अभिनेता मोहनलाल ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर प्यार और शुभकामनाएं।’’ अभिनेता एवं भाजपा सांसद सनी देओल ने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं।’’ अभिनेता अजय देवगन, अभिनेता एवं राजनेता कमल हासन और अभिनेत्री कंगना रनौत समेत अन्य फिल्मी हस्तियों ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त