शाहरुख खान ने की अपनी नयी फिल्म की घोषणा! 35 फिल्मों में से इस फिल्म को चुना

By रेनू तिवारी | Jan 16, 2020

शाहरुख खान काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। पिछले कुछ सालों से शाहरुख खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। तीन साल हो गये शाहरुख खान की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। शाहरुख खान के नाम पर भले ही फैंस ने सिनेमाघरों के दर्शन कर लिए हो लेकिन कहानी में कोई दम न होने के कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुँह गिर गई। लगातार फ्लॉप के बाद शाहरुख खान ने आत्म मंथन के लिए कुछ समय से फिल्मों से दूरी बना रखी है। उन्होंने एक साल हो गये कोई फिल्म बतौर एक्टर साइन नहीं की है। ऐसा नहीं है कि इस दौरान शाहरुख खान के पास फिल्म के ऑफर नहीं आये। पिछले एक साल में शाहरुख खान के पास 35 बड़ी फिल्मों के ऑफर आये लेकिन शाहरुख खान ने किसी भी फिल्म को साइन नहीं किया। 

लंबे समय से दूर एक्टर शाहरुख खान ने अब फाइनली किसी फिल्म को चुना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये कहा जा कहा है कि शाहरुख खान राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा के साथ मिलकर एक सोशल कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान प्रोड्यूसर तो होंगे ही साथ ही वह फिल्म में एक्टिंग भी करते नजर आयेंगे। फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी  करेंगे। फिल्म को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: ''सांड की आंख'' की असली शूटर दादियों के साथ खास बातचीत, देखें पूरा इंटरव्यू

आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद से ही शाहरुख खान ने फिल्मों से दूरी बना ली थी और तब से लेकर अभी तक किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं की थी। राजकुमार हिरानी शाहरुख खान के साथ काफी दिनों से काम करना चाहते थे 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' भी संजय दत्त से पहले 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' शाहरुख खान को ही ऑफर की गई थी।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप