अर्जुन कपूर के फ्लॉप कॅरियर में उड़ान भरेंगे शाहरुख खान, बनाने जा रहे हैं ये नयी फिल्म

By रेनू तिवारी | Oct 27, 2020

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को लंबे समय से पर्दे पर नहीं देखा गया है। शाहरुख खान की बॉलीवुड में आखिरी फिल्म जीरो थी जिसमें वह कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आये थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था जिसके बाद से ही शाहरुख खान ने कोई फिल्म साइन नहीं की।

इसे भी पढ़ें: कुणाल कोहली की फिल्म ‘लाहौर कॉन्फिडेंशियल’ की शूटिंग पूरी, ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें

गॉसिप गलियारों में खबरे उड़ रही हैं कि शाहरुख खान ने अर्जुन कपूर के फ्लॉप करियर में उड़ान देने का प्रॉमिस किया है। अर्जुन कपूर के डूबते करियर को अब किंग खान की आने वाली फिल्म का सहारा है। शाहरुख खान धमाका नाम के शीर्षक की फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म का नाम अभी अस्थाई है। बाद में बदले जाने की भी संभावना है। 

बिहार के अपराध पर आधारित फिल्म धमाका में अर्जुन कपूर एक पुलिस ऑफसर की भूमिका निभाएंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म 2018 में हुए मुजफ्फरपुर कांड पर बनेगी। मुजफ्फरपुर कांड में बालगृह की बच्चों के साथ यौनशोषण करने वारदात का खुलासा हुआ था। फिल्म का कहानी इसी के इर्द-गिर्द होगी।

अब देखना दिलचस्प होगा की शाहरुख खान जो पिछले कई सालों से एक हिट फिल्म की तलाश में है वह अर्जुन कपूर के डूबते करियर को फिल्म धमाका से बूस्ट कर पाएंगे या अर्जुन के नाम एक और फ्लॉप फिल्म का नाम जुड़ जाएगा। 

अर्जुन कपूर आखिरी बार 2019 में इतिहास ड्रामा फिल्म पानीपत में नजर आये थे। इस फिल्म में उनके अपोजिट कृति सेनन थी। जल्द ही वह फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आने वाले हैं।  

प्रमुख खबरें

Mamata की हार पर जश्न क्यों? Rahul Gandhi ने Congress नेताओं को फटकारा, BJP पर साधा निशाना

Vijay के ऑटो वाले ने किस बाहुबलि को पटखनी दी, एक फैन क्लब नेटवर्क के पॉवर की अनसुनी कहानी

IPL Live Match में क्रिकेटर ने दिखाई जय श्री राम लिखी पर्ची, 15 साल का दर्द किया बयां, जानिए पूरा मामला

अपनी बोरिंग बालकनी को दें नया Makeover, ये Smart Decorating Tips बदल देंगे पूरा माहौल